अज्ञात कारणों से लगी आग ने करीब तीस बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख

रसूलाबाद कानपुर देहात। थाना क्षेत्र के तिश्ती में अज्ञात कारणों से लगी आग ने करीब तीस बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के तिश्ती गांव में मंगलवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई।तेज हवा चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे जगदेव, व शिवस्वरूप, पांच बीघा,नरेंद्र सिंह 6 बीघा, दिलीप तिवारी एक बीघा,छोटे दुबे,रामलखन आदि के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तेजी से जलने लगी। तेज लपटें देखकर गांव में हड़कंप मच गया। किसानों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया। वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। जानकारी पर तहसीलदार संतोष कुमार ने लेखपाल को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें