संवाददाता साहिल कटियार की खास खबर
कानपुर देहात के सलेमपुर गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की भी उपस्थिति रही। हेड कांस्टेबल अखण्ड प्रताप सिंह और हेड कांस्टेबल सर्वजीत सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामशंकर दोहरे ने की। इस दौरान सतेन्द्र कुमार, संत कुमार, संदीप कुमार, बलराम और देवी प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।












