नव भारत निर्माण दिवस’ के संकल्प के साथ समाजवादी पार्टी प्रत्येक सेक्टर पर मना रही बाबा साहब की जयंती।।

कानपुर देहात (पुखरायां)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आदेशानुसार जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बब्लू राजा के नेतृत्व में भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र प्रत्येक सेक्टर में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती ‘नव भारत निर्माण दिवस’ के संकल्प के रूप में मनाई जा रही है। इसी क्रम में भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरगवा, डूडीयामऊ,कैलई,दोहरापुर, ततारपुर आदि गांवों में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसमें समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व एवं अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एक महान विद्वान एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने शिक्षा और अपनी कलम की ताकत से समाज के हर वर्ग को समानता, न्याय और अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने हर नागरिक को समान अवसर और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार सुनिश्चित किया।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा दिया गया वोट का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है, जिससे आम जनता प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक चुनने की शक्ति रखती है। उन्होंने वर्ष 2024 के चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता ने एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार को भारी मतों से विजयी बनाकर संसद भेजने का कार्य किया, जो आज भी क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं।। और उनकी समस्याओं के समाधान के विकास कार्यों के लिए प्रयासरत रहते हैं।।
राघव अग्निहोत्री ने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी सभी लोग एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को विजयी बनाएं, और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं ताकि बाबा साहब के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की जा सके तथा देश और प्रदेश को मजबूत बनाया जा सके।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर रामअवतार यादव, युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष कासिफ खान, युवा सपा नेता अमित यादव, दोहरापुर के कार्यक्रम आयोजक प्रबुद्ध वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष भूप नारायण त्रिपाठी,रामपाल दोहरे, सेक्टर प्रभारी सुरेंद्र यादव,सह प्रभारी शिवगोपाल शर्मा, रघुवीर,शैलेंद्र गौतम, राजकुमार मौर्य,राकेश,राहुल,विशाल राव,दीपक कुमार,अमरीश गौतम, अमित पाल,राजेश दोहरे,अमित कश्यप,अभय सेन,विशाल रजक, जयप्रकाश,शांति,रश्मि, सरस्वती,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें