कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के कुशल निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके सिंह ने बताया कि जनपद में दिनांक 01.04.2026 से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10.04.2026 से दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। मच्छर जनित बीमारियों यथा मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार तथा फाईलेरिया आदि से बचाव के लिये जनमानस से अपील की जाती है कि अपने आस-पास किसी भी प्रकार का जलभराव न होने दें, यदि जल भराव हटाना संभव न हो तो उसमें जले हुये मोबिलआयल की कुछ बूंदे डाल दें। मच्छरों से बचाव हेतु खिडकियों एवं दरवाजों में जाली लगवायें। फुल आस्तीन के कपड़ों का प्रयोग करें, रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। पानी की टंकियों को ढककर रखें, मच्छर रोधी कीम, क्वायल इत्यादि का इस्तेमाल करें। पुराने टायरों, छत पर पड़े टूटे-फूटे बर्तन, खुली पड़ी डिस्पोजेबल सामग्री, बोतलें, पुराने मटके आदि में वर्षा जल इकट्ठा हो जाता है जिसमें मच्छर उत्पन्न होते हैं, अतः इन्हें हटा दें। गमले की प्लेट, फिज के नीचे की ट्रे को समय-समय पर खाली करते रहे। कूलर तथा फूलदान के पानी को 01 सप्ताह में बदलते रहें। “हर रविवार मच्छर पर वार” को अपने-अपने घरों में कियान्धित करें। संचारी रोग अभियान हेतु कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर देहात में कंट्रोल रूम स्थापित है, जिसका फोन नं0 9651279971 है।












