पामा चौकी भवन का जीर्णोद्धार पूरा, एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने किया निरीक्षण

कानपुर देहात में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए थाना गजनेर क्षेत्रांतर्गत पामा चौकी भवन का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यह कार्य पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं सक्रिय पहल पर संपन्न हुआ।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने जीर्णोद्धारित चौकी भवन का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
चौकी भवन के जीर्णोद्धार से पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, साथ ही क्षेत्रीय जनता को भी अधिक सुगम और प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकी परिसर को साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को प्रभावी बनाने और जनता को बेहतर सेवाएं देने के लिए ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
कानपुर देहात पुलिस जनहित में कार्य करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें