कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की गई।
इस दौरान थाना अकबरपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट से जुड़े मुकदमे में अभियुक्त प्रांशू यादव पुत्र हरपाल सिंह निवासी हरसुन बांगर थाना सिकंदरा को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। वहीं थाना सट्टी पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में वांछित अभियुक्त कमलराज उर्फ कमल बाबू पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम दढ़ी को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 24 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की। थाना अकबरपुर में 1, गजनेर में 2, भोगनीपुर में 2, राजपुर में 2, मंगलपुर में 3, रसूलाबाद में 11 तथा शिवली में 3 व्यक्तियों का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया।
पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।












