अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, विभिन्न थानों की कार्रवाई में कई गिरफ्तार

कानपुर देहात । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में  अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत  विभिन्न थानों की पुलिस ने सघन कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
थाना अकबरपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर विधिक कार्रवाई की। वहीं थाना मंगलपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया।
थाना रसूलाबाद पुलिस ने मारपीट व अन्य धाराओं में वांछित वारंटी अभियुक्त अशोक कुमार को गिरफ्तार किया, जबकि थाना शिवली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वारंटी अभियुक्त कमल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
इसके अतिरिक्त, जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा कुल 21 व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान की कार्रवाई की गई।
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें