महादेव मन्दिर में राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा का भव्य और विशाल आयोजन

 

कालपी (जालौन) धर्म नगरी मन्दिरों के पावन नगर कालपी धाम में एक और इतिहास बनने जा रहा है यहां नगर के मु. सदर बाजार में स्थित प्राचीन महादेव मन्दिर परिसर मे सनातन धर्म के इष्टदेव भगवान श्री राम दरबार जिसमें भगवान श्री राम माता सीता भ्राता लक्ष्मण और राम भक्त हनुमान जी की अष्ट धातु से निर्मित सुन्दर मूर्तियों से सजे अलौकिक दर्शनीय भगवान श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा समारोह सोमवार 13अप्रेल से प्रारम्भ हो रहा है।
प्रिय भक्त जनों ऐसे अवसर जीवन मे बहुत कम ही आते है जब भगवान का प्राण प्रतिष्ठा जैसा महान धार्मिक अनुष्ठान हो। एसे मे वह प्राणी भी बहुत भाग्यशाली होता है जो इस महत्वपूर्ण महान धार्मिक अनुष्ठान मे सहभागी बनने का अवसर प्राप्त करता है ।यह उसी परमपिता परमात्मा की सहमति से ही सम्भव होता है कि जीवन मे ऐसे अनुष्ठान का दर्शन प्राप्त होता है। बड़े भाग्यशाली हैं हम और आप जो इस महान ऐतिहासिक आयोजन के गवाह बन रहे हैं। आप सभी धर्मानुरागी भक्तों माताओं बहनों से विनम्र निवेदन है कि इस परम पवित्र आयोजन में जो भी श्रद्धा बन सके तन से मन से धन से अवश्य करें ऐसा अवसर शायद अपने जीवन में दोबारा मिले इस लिए इस पावन महायज्ञ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें जिससे इस जन्म मरण के चक्र से छुटकारा मिले और प्रभु के पावन चरणों में स्थान मिले।
महान संतों महात्माओं की उपस्थिति में विद्वान आचार्य गौरव क्रष्ण शास्त्री की टोली द्वारा विधि विधान से होने जा रहा अनुष्ठान सोमवार 13 अप्रेल 2026 को प्रातःकाल से जलाभिषेक, पीठों का आवाहन , तीर्थों का आवाहन, गणपति आदि देवों के आवाहन से प्रारम्भ हो जाएगा । इसके अगले दिवस मंगलवार को अन्नाधिवास पुष्पाधिवास, फलाधिवास मिष्ठानाधिवास,महाभिषेक आदि अनुष्ठान होंगे दिन बुधवार को महात्मा. श्रंगार ,नगर भ्रमण, प्राण प्रतिष्ठा एवं पैर पुजा ई आदि रीतियों को निभाया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम दिवस गुरुवार को हवन कन्याभोज के उपरांत दोपहर 2बजे से महाभण्डारा प्रारम्भ हो जाएगा।
15अप्रैल बुधवार दोपहर 10 बजे से निकलेगी नगर भ्रमण शोभा यात्रा
प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के सबसे महत्वपूर्ण नगर भ्रमण यात्रा को माना जाता है जिसमें प्रभु श्री राम अपने परिवार सहित नगर में भ्रमण पर निकलेंगे जो नगर के सभी प्राचीन और पौराणिक मन्दिरों में जा एंगे साथ ही अपने सभी भक्तों को आशीर्वाद देंगे। यात्रा जिस भी रास्ते से निकले उसपर पहुंच कर भगवान का दर्शन करना है उनकी आरती उतारना है और पुष्प वर्षा कर नगर में प्रतिष्ठित होने की खुशी जाहिर करना है। इस विशाल आयोजन मे नगर तथा क्षेत्र की धर्म भीरू जनता का पूर्ण सहयोग मिल रहा है वहीं अगर विशेष सहयोग की बात करें तो  नेहा गुप्ता(युवा कल्याण अधिकारी)और बलराम गुप्ता(उपजिलाधिकारी)का नाम लिया जा सकता है। कार्यक्रम आयोजक महादेव मन्दिर समिति को विशेष सहयोग बिधायक कालपी बिनोद चतुर्वेदी से भी प्राप्त है। इसके साथ नगर के तमाम भक्त जनों के सहयोग को भी नहीं भुलाया जा सकता। समस्त आयोजन में आप सभी सादर आमंत्रित हैं अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन की सफलता के सहभागी बन अपने जीवन को सफल बनाएं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें