दहेज हत्या मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कानपुर देहात । महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मंगलपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी की तहरीर के आधार पर थाना मंगलपुर में मु0अ0सं0 93/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत कृष्ण कुमार पुत्र रूप सिंह निवासी ग्राम खम्हैला समेत पांच अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मंगलपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त कृष्ण कुमार उर्फ टिंकू (उम्र करीब 33 वर्ष) को दिनांक 10 अप्रैल 2026 को गांधी विद्यालय के सामने खम्हैला रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।
पुलिस की यह कार्रवाई महिला अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें