कालपी (जालौन)
महेवा बिकास खण्ड युवा किसान की कालपी कोतवाली क्षेत्र जोल्हूपुर मदारीपुर रोड पर गोरा पुल के पास दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र पर ट्रैक्टर से जुताई करने अपनी पत्नी के साथ जा रहा था तभी सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने कट मार दिया जिससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया जिससे दब कर एक महिला तथा ट्रैक्टर किसान घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्राप्त खबर के अनुसार महेवा निवासी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र जगराम सिंह (40 वर्ष)पत्नी संध्या के साथ सुबह ट्रेक्टर से खेत की बुवाई करने जा रहा था तभी सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे कट मार दिया जिससे ट्रैक्टर पलट गया जिससे दबे ट्रैक्टर चालक को बाहर निकाला सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई ले गए जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।वही युवक की मौत की खबर लगते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।वही युवक की एक साल पहले शादी हुई थी कोई बच्चा भी नहीं है। महिला कोभी चोट आई है जिसका इलाज चल रहा है जो खतरे से बाहर है।












