अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, विभिन्न थानों में तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत  विभिन्न थाना क्षेत्रों में सख्त कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
थाना रनियां पुलिस ने अ0सं0 34/26 धारा 69/115(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त मोहित सिंह पुत्र समर सिंह निवासी कैलाशपुर थाना मूसानगर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
वहीं थाना मंगलपुर पुलिस ने अ0सं0 84/26 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त बबलू राजा पुत्र जयराम निवासी लालानगर पैहलावर थाना राजपुर को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा थाना रसूलाबाद पुलिस ने अ0सं0 142/26 धारा 108 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त पिंटू दीक्षित पुत्र स्व. करुणाशंकर निवासी ग्राम अटियारायपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 5 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया। इनमें थाना अकबरपुर, भोगनीपुर, सिकन्दरा, बरौर और शिवली क्षेत्रों के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और आमजन को सुरक्षा का भरोसा मिल सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें