एसपी कार्यालय में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं का होगा समयबद्ध निस्तारण

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने बुधवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने सभी को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों पर ध्यान दिया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए एसपी ने निर्देश दिए कि सभी मामलों का निस्तारण न्यायपूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस प्रशासन की इस पहल से आमजन में विश्वास बढ़ रहा है और लोगों को त्वरित न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें