कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी दो छोटी बालिकाओं से मुलाकात की। बालिकाओं ने बड़ी होकर पुलिस अधिकारी बनने की इच्छा जताई। पुलिस अधीक्षक ने बालिकाओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें फूलों की माला पहनाई और चॉकलेट भेंट की। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि उनकी यह महत्वाकांक्षा सराहनीय है और कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षा के बल पर वे निश्चित रूप से अपना सपना साकार कर सकती हैं। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें भविष्य में पुलिस सेवा में आने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।











