यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानपुर देहात पुलिस की सख्ती, 642 वाहनों के चालान

 

कानपुर देहात, 29 नवंबर 2026।

जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत रविवार, 29 नवंबर को जनपदीय पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने सहित विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इस दौरान कुल 642 वाहन चालकों के चालान किए गए।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाएं तथा निर्धारित गति सीमा और अन्य यातायात नियमों का पालन करें।

कानपुर देहात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें