उत्तर प्रदेश में नई वोटर लिस्ट जारी, 16 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे अपना नाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने 17 नवंबर 2026 को नई प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) प्रकाशित कर दी है। जारी सूची में कुल 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 मतदाता शामिल हैं। जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में नहीं है, वे 16 दिसंबर 2026 तक फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। वहीं नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 और नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 भरा जा सकता है। निर्वाचन आयोग द्वारा 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी। मतदाता निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर घर बैठे अपना नाम भी चेक कर सकते हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें