छठ पूजा को लेकर एएसपी ने पातालेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

कानपुर देहात। छठ पूजा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने रनियां थाना क्षेत्र स्थित पातालेश्वर मंदिर एवं अन्य पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूजा स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा।
इसके अलावा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग कराने, जल की गहराई और संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करने तथा सुरक्षित स्नान क्षेत्र निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम रहे और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी रखी जाएं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें