छठ पूजा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, पूजा स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

कानपुर देहात। आगामी छठ पूजा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने अकबरपुर क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी बंबा जैनपुर और रनियां स्थित पातालेश्वर मंदिर के पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा स्थलों और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पूजा स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही घाटों और आसपास के क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने तथा प्रमुख स्थानों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा।
एसपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर आवश्यकतानुसार मजबूत बैरिकेडिंग कराने, जल की गहराई और संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करने तथा सुरक्षित स्नान क्षेत्र निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही पूजा-अर्चना और स्नान करने के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। स्थानीय आयोजकों और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने पर्व के दौरान सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें