अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों का किया सम्मान

कानपुर देहात। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम, रनिया का भ्रमण कर वहां निवास कर रहे वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने वृद्धजनों का सम्मान करते हुए उन्हें अंगवस्त्र, मिष्ठान एवं फल वितरित किए। अधिकारियों ने वृद्धजनों का हाल-चाल जाना तथा उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना।
जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, मार्गदर्शन एवं जीवन मूल्यों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी से वृद्धजनों के सम्मान, देखभाल एवं उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने का आह्वान किया।
मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने वृद्धजनों के स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हुए कहा कि शासन एवं प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वृद्धजनों ने अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने वृद्धजनों के चेहरे पर प्रसन्नता एवं आत्मीयता का भाव उत्पन्न किया। इस मौके पर तहसीलदार अकबरपुर पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय रनिया, वृद्ध आश्रम संचालक, वृद्धजन आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें