कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 304 वाहनों के चालान किए।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा वाहन के जरूरी दस्तावेज साथ रखें। पुलिस के अनुसार सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।











