कालपी (जालौन)। सीएचसी कालपी में तैनात दो चिकित्सक ट्रेनिंग में चले जाने पर पूर्व की तरह स्वास्थ्य सेवाओ की पटल कुशल तरीके से संपादित कराने के उद्देश्य पर अधीक्षक डॉ दिनेश बर्दिया ने स्वास्थ्य सेवा पटल में बैठकर आने वाले मरीजों का सही तरीके से इलाज कर बीमारी बचाने के उपाय करने के निर्देश दिए इतना भी नहीं उन्होंने आने वाले प्रत्येक मरीज का इलाज किया साथ में उन्होंने जो बीमारी फैली है इस समय जुखाम खांसी बदन में दर्द आदि बीमारियों का सीजन चल रहा है इससे बचने के लिए घरों में साफ सफाई कर स्वच्छ बनाएं घर के आसपास पानी का भराव न हो इन पर विशेष ध्यान दें ताजा भोजन करें बासे भोजन से सदैव दूर रहे जो व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बताए हुए नियम पर चलता है उसके घरों से बीमारी सदैव दूर रहती है उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज चिकित्सा के द्वारा दी गई दवाइयां का समय से सेवन कर अपने बीमारी को समय से दूर भगाकर स्वस्थ होने में सदैव अग्रसर रहें।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी














