उरई। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत जनपद जालौन के लिये ट्रेड-राजमिस्त्री, बढ़ई, नाई, मोची, कुम्हार में 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किये जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक-05/10/2026 तक वेबसाइट www.msme.up.gov.in पर योजना का चयन करते हुए आवेदन कर सकते है।
योजना की पात्रता की शर्तें निम्नवत है -आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो ,बैंक पासबुक की छायाप्रति ,आधार कार्ड ,जाति प्रमाण पत्र (एस०सी०/एस०टी/ओ०बी०सी० वर्ग के लिये) ,आवेदक उत्तर प्रदेश/जनपद का मूल निवासी होना चाहिये ,आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिये (आयु की गणना आवेदन की तिथि से होगी) ,आवेदन हेतु शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है ,परिवार का केवल एक ही सदस्य आवेदन करने हेतु पात्र होगा, परिवार का आशय पति एवं पत्नी से है ,आवेदनकर्ता साक्षात्कार के समय इस बात का लिखित शपथ पत्र 10रू के स्टाम्प पर प्रस्तुत करेगा कि आवेदक ने विगत 02 वर्षों में भारत तथा प्रदेश सरकार की अन्य किसी योजनान्तर्गत उत्पाद से संबंधित टूलकिट का लाभ नहीं लिया है।












