कानपुर देहात। प्रत्येक निर्वाचन से पूर्व, निर्वाचन में उपयोग की जाने वाली ई०वी०एम० और वी०वी०पैट की जांच एवं परीक्षण, सम्बन्धित निर्माता कम्पनी के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा, जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में किया जाता है। केवल एफ०एल०सी० में उत्तीर्ण ई०वी०एम० और वी०वी०पैट ही निर्वाचन में उपयोग की जाती है। एफ०एल०सी० की विस्तृत प्रकिया इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन सम्बन्धी नियमावली (Manual on Electronic Voting Machine) में उल्लिखित है, जो भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाडटः https://www.eci.gov.in/evm-vvpat पर उपलब्ध है।
आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2027 में उपयोग की जाने वाली ई०वी०एम० और वी०वी०पैट की प्रथम स्तरीय जांच, भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (BEL) के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा ईवीएम वेयरहाउस कलेक्ट्रेट, माती कानपुर देहात में किये जाने हेतु निर्धारित की गई है। भारत निर्वाचन आयोग के मौजूदा निर्देशों के अनुसार ई०वी०एम० और वी०वी०पैट की एफ०एल०सी० सम्पन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थायें की जा चुकी हैं।
एफ०एल०सी० प्रक्रिया की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा भारत निर्वाचन आयोग के स्तर पर भी की जाती है।
जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से भी दिनांक 07 सितम्बर, 2026 को लिखित रुप से अनुरोध किया गया है कि वे उक्त अवधि के दौरान एफ०एल०सी० प्रक्रिया के अवलोकन हेतु अपने प्रतिनिधियों को अधिकृत करें। अनुरोध पत्र की प्राप्ति के सम्बन्ध में दलों के राज्य मुख्यालय को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है।












