कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के ग्राम ककरदही के मजरा गंभीरपुर में बीते दिनों तालाब में डूबने से 25 वर्षीय युवक सोनू पुत्र सुशील कुमार की मृत्यु हो गई थी। बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने राज्य आपदा मोचक निधि के अंतर्गत मृतक के विधिक वारिसों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
मृतक की माता अंजू देवी, पत्नी सुशील कुमार को ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) की सहायता धनराशि प्रदान की गई। इस दौरान राज्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए दीपों का वितरण भी किया गया।
राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा से प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा, तहसीलदार संतोष सिंह, बउवन द्विवेदी, हर्षित त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।














