उरई (जालौन)। जालौन कलेक्टरेट मे सवर्ण संघर्ष मोर्चा द्वारा यू.जी.सी. एक्ट एवं एससी एसटी एक्ट की समाप्ति की भी मांग तथा आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग की गयी ।
इस धरना प्रदर्शन को लेकर एक विशाल मार्च निकाला गया जो कि सिटी सेंटर से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा जिसमें करणी सेना, अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के अलावा कई अन्य सामाजिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया तथा राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ग्यापन सौंपा ।
जिसमें प्रमुख रूप से कुलदीप गौर, अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के राष्ट्रीय सचिव विशम्भर नारायण तिवारी, गणेश शंकर त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी, रामजी दुबे काजू, राजकुमार चतुर्वेदी, सरिता चौहान क्षत्रिय महासभा, मनीष व्यास कोटरा, राजू पाठक कालपी, विजय बाजपेयी, विकास वाजपेयी, विकास दुबौलिया, के अलावा राजपूत समाज, क्षत्रिय समाज व अन्य समाज के लोग शामिल थे इस मार्च का संचालन कुलदीप गौर द्वारा किय गया ।
आर०एन० शुक्ला पत्रकार









