कानपुर देहात। पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 473 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है और बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।











