कालपी (जालौन)। गणेश महोत्सव पर्व नगर के गेस्ट हाउस में पूर्व की भांति आयोजक तथा भक्तों की मौजूदगी में गणपत बप्पा की जयकारों से तथा विद्वान पंडित के वेद मित्रों के उच्चारण से पूजन कर 14 सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी बताते चलें की श्याम पैलेस गेस्ट हाउस कालपी में गणेश महोत्सव उपलक्ष पर गेस्ट हाउस संस्थापक स्वर्गीय श्याम किशोर गुप्ता एवं उनकी पत्नी की पुण्यतिथि पर 14 सितंबर वर्ष 2026 सोमवार दिन आयोजक एवं टीम तथा सैकड़ो भक्तों की मौजूदगी में गेस्ट हाउस के सभागार में बड़े ध्वनि तथा जयकारों के नारों से भगवान गणेश विराजमान होंगे कमेटी के द्वारा भगवान गणेश विराजमान की तैयारीपूरी कर ली गई है उक्त कार्यक्रम नगर में सर्वाधिक ढंग से आयोजित किया जाता है इस कार्यक्रम में विधायक पूर्व विधायक जनप्रतिनिधि अधिकारी आदि लोग सम्मिलित होकर गणेश भगवान की आरती तथा पूजन करने में कार्यक्रम में सदैव अग्रसर रहेंगे कार्यक्रम के आयोजक संदीप गुप्ता तथा उनके सहयोगी हरिभूषण सिंह चौहान पारस पुरवार रामदत्त मोनस अरविंद शर्मा तथा ज्ञानेंद्र मिश्रा व्यवस्थाओं को अंजाम देने में बराबर जुटे हुए नजर आ रहे हैं गणपत बप्पा मोरया की ध्वनि से भगवान गणेश की प्रतिमा सैकड़ो भक्तों की मौजूदगी में विराजमान होंगे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













