कालपी – भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रही है उसी का परिणाम से कि बिहार की जनता ने एक बार फिर डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताया है और एनडीए गठबंधन को प्रचण्ड बहुमत दिया है। उक्त उदगार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित ने रानी झांसी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर पाहुलाल देवालय में दर्शन के बाद कही।

मंगलवार की देर शाम नगर के भट्टीपुरा स्थित भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डाक्टर अरूण मैहरोत्रा के आवास पर एक भेंट वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित ने कहाकि केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रही है जिसके कारण मोदी सरकार व बिहार की नीतिश कुमार की डबल इंजन की सरकार पर बिहार की जनता जनार्दन ने पूरा भरोसा जताया तथा भाजपा को व एनडीए गठबंधन को प्रचण्ड बहुमत दिया है। उन्होनें कहाकि 2027 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनांव में भी प्रचण्ड बहुमत के साथ एनडीए गठबंधन वाली सरकार बनने का दावा किया।इस दौरान उनके साथ आये प्रतिनिधि मण्डल ने रानी झांसी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर पाहुलाल देवालय का दर्शन व अवलोकन किया तथा रानी झांसी को याद किया।इस दौरान पूर्व विधायक डाक्टर अरूण मैहरोत्रा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।इस दौरान जिला कार्यालय निर्माण प्रभारी एपी सिंह,मिश्रा जी प्रबन्धक काली चरण डिग्री कालेज,संजय सविता,धर्मेन्द्र पाल आदि मौजूद रहें

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें