मानक के विपरीत नाला निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा।

मूसानगर। नगर पंचायत कस्बे मुगल रोड से गजनेर रोड रायपुर मार्ग पर चौराहे पर कराए जा रहे पी डब्लू डी नाला निर्माण में हो रहा मानक के विपरीत कार्य नल निर्माण के में अधिकारी कर रहे भ्रष्टाचार। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा नाला निर्माण कार्य जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत कस्बे से गजनेर रोड मार्ग जो रायपुर कानपुर को जोड़ता है जिसका चौड़ीकरण का कार्य टिकट धीमी होने के साथ-साथ आम जनमानस को आने-जाने में व सफर करने में हो रही समस्याएं जबकि नल का चौड़ीकरण भी मानक के विपरीत होने के साथ-साथ नाला निर्माण में लगाई जा रहे हैं मटेरियल में भी लापरवाही प्रकाश में आ रही है चौड़ीकरण रोड के दोनों और पीडब्ल्यूडी द्वारा सी सी नाला निर्माण को लेकर लोहे पतली सरिया का जाल दाल कर नाले के दोनों साइडों की सीसी निर्माण में घोर लापरवाही भारती जा रही है जिसकी मियाद शायद एक ही बारिश में ध्वस्त हो जाएगी जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा भ्रष्टाचार की लिपतता के चलते नाला निर्माण पर मौके पर ना होना वही नाली निर्माण को लेकर पब्लिक के द्वारा मानक के विपरीत कार्य जाना जबकि नव निर्माण चौड़ी सड़क होने पर भारी वाहनों का आवागमन लगातार रहेगा क्योंकि बुंदेलखंड से लेकर कानपुर देहात होते हुए कानपुर नगर आना जाना काफी मात्रा में लोगों का होता रहता है कुछ दूरी सीसी नाला निर्माण किए जाने के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों के द्वारा मानक विपरीत कराया जा रहे सीसी नाला निर्माण की कमियों को छुपाने के लिए मिट्टी कचरा डलवाकर साइड दबाई जा रही है
मानक के विपरीत कराए जा रहे सी सी नाला निर्माण में स्थानीय जनता का विरोध भी प्रकाश में आ रहा है परंतु जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नजर नहीं आ रहे आखिर जनता किसको जानकारी दें जबकि योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सभी विभागिय अधिकारी व कर्मचारियों को लगातार विकास कार्य को लेकर बजट के साथ साथ मानक के आधार पर विकास कार्य व निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर विभागीय सक्षम अधिकारी व कर्मचारियों को लगातार सख्त हिदायत देने के बावजूद भी अधिकारी व कर्मचारी विकास कार्य व निर्माण कार्य के धन को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रहे। मौके पर सीसी नाला निर्माण पर मौजूद कर्मचारियों से बात करने पर उनके द्वारा नाला निर्माण को लेकर जिम्मेदार व्यक्ति का फोन नंबर व संपर्क बात करने को लेकर कहा गया तो स्पष्ट मना किया गया कि और बताया हम ना तो अधिकारियों को और ना ही कर्मचारियों को जानते है कि कौन इस कार्य को कर रहा है बस हम लोग कार्य करते हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें