*जनपद कानपुर देहात*जनपद कानपुर देहात में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा के कीअंतर्गत, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेन्ज, कानपुर, श्री हरीश चन्दर व पुलिस अधीक्षक महोदया ने स्वयं थाना भोगनीपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुखरायां रेलवे स्टेशन का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था का सूक्ष्मता से जायजा लिया। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा, प्रकाश, निगरानी कैमरों की व्यवस्था तथा पुलिस बल की तैनाती जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
इसी क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश पाण्डेय द्वारा थाना अकबरपुर क्षेत्र स्थित बारा टोल प्लाजा का निरीक्षण किया गया। टोल प्लाजा पर पहुंचकर उन्होंने वहाँ आने-जाने वाले विभिन्न वाहनों की व्यापक चेकिंग की। उन्होंने चेकिंग में पुलिस बल को सतर्कता एवं सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस व्यापक अभियान के तहत, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों को भी निर्देशित किया गया था कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वस्तुओं तथा वाहनों की गहन जांच एवं चेकिंग का कार्य सुनिश्चित करें। इस निर्देश का पालन करते हुए जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सक्रियता से यह अभियान चलाया गया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था कायम रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। आम जनता की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण एवं विशेष अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।











