कालपी (जालौन)
43 साल पुरानी कृषि उत्पादन मंडी समिति कालपी परिसर की क्षतिग्रस्त सड़कों तथा नीलामी चबूतरों के टीन शेडो एवं भवनों के निर्माण कराने के लिए मंडी परिषद (निर्माण) के द्वारा योजना बनाई गई है। इस संबंध में विभागीय इंजीनियरों के द्वारा सर्वे कराया जा चुका है।
बताते हैं कि 1982 में गल्ला मंडी कालपी का निर्माण कराया गया था तब से लेकर अभी तक कई भवनों एवं सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है। फलस्वरुप कर्मचारियों भवन तथा सड़के जर्जर हो गई हैं। नीलामी चबूतरो की छत के सेट भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उचित व्यवस्था न होने से कृषि उत्पादन मंडी समिति कालपी का गेट नंबर 1 स्थाई रूप से बंद रहता है। कई वर्षों से गेट नंबर 1 में ताला जड़ा रहा है। मंडी सचिव सतीश कुमार के मुताबिक कृषि उत्पादन मंडी समिति कालपी के कई भवनों के नवनिर्माण तथा क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण की योजना चल रही है। विभाग के अधिकारियों के द्वारा सर्वे भी किया जा चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही कार्य शुरू हो सकता है।











