समस्त कृषि यन्त्रों, के लाभार्थियों के चयन हेतु ई-लॉटरी 10को
उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ काप रेज्ड्यू योजना एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनानतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 अन्तर्गत समस्त कृषि यन्त्रों कस्टम हायरिंग सेन्टर, किसान ड्रोन_तथा हाईटेक हब् फार कस्टम हायरिंग एवं अन्य यंत्रो की जिलाधिकारी महोदय, कानपुर देहात की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा जनपद मुख्यालय में ई-लाटरी प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। लाभार्थियों के चयन के उपरान्त निर्धारित समय के अन्तर्गत निर्धारित मानक के यंत्रो को upyantratracking.in पर पंजीकृत यंत्र निर्माताओं में से किसी से भी कय करने की स्वतंत्रता होगी तथा कय यंत्र की कम से कम 50 धनराशि स्वंय अथवा अपने रक्त सम्बन्धी के बैंक खाते से आनलाइन / एन०ई०एफ०टी०फ / आर०टी०जी०एस० के माध्यम से विक्रेता फर्म को हस्तानान्तरित करना तथा उसका प्रमाण प्रस्तुत कराना अनिवार्य होगा। कृषि यंत्र कय कर निर्धारित समयावधि के अन्दर बिल पोर्टल पर अपलोड नहीं करने की दशा मे टोकन मनी / जमानत धनराशि जब्त कर ली जायेगी तथा पोर्टल पर चयनित सूची से लाभार्थी का नाम स्वतः डिलीट हो जायेगा एवं उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची से कमानुसार नये लाभार्थी का चयन पोर्टल द्वारा स्वतः कर लिया जायेगा। इस सम्बन्ध में सम्बन्धित लाभार्थी को टोकन कन्फर्म होने / लाभार्थी चयन के सम्बन्ध में तत्समय स्वतः पोर्टल से पंजीकृत मोबाइल पर मैसेज भेजा जायेगा। अनुदान पर कृषि यंत्र हेतु आवेदन करने वाले कृषक भाईयों से अनुरोध है कि अधिकाधिक संख्या में पारदर्शी ई-लाटरी प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।










