कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 499 वाहनों के चालान किए, जबकि एक वाहन को सीज किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।










