बुंदेलखंड प्रवेश द्वार में पालिका अध्यक्ष ने किया भव्य स्वागत

कालपी (जालौन)। प्रदेश सरकार के मंत्री जनपद जालौन प्रभारी जनपद आगमन पर पालिका अध्यक्ष ने साथियों के साथ माल्यार्पण कर अभूतपूर्व स्वागत किया।
मंगलवार के दिन प्रदेश सरकार कैबिनेट गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री जनपद जालौन प्रभारी संजय गंगवार काफिला बुंदेलखंड प्रवेश द्वार दुर्गा मंदिर हाईवे चौराहे में आया उनके स्वागत के लिए पहले से मौजूद नगर पालिका परिषद कालपी अध्यक्ष अरविंद यादव ने अपने साथियों के साथ माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया वही मंत्री स्वागत होने पर गदगद हुए प्रभारी मंत्री ने मौजूद भाजपा के जिम्मेदार लोगों से कहा कि संगठित रहकर पार्टी को दिनों दिन मजबूत करें वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव में भाजपा पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर लखनऊ राजधानी भेजने का पुरजोर आवाहन किया इतना भी नहीं उन्होंने मौजूद स्थानीय कार्यकर्ताओं के दुख दर्द को जाना आप लोगों की कोई भी समस्या हो तत्काल मुझे बताएं मैं आपकी सेवा में सदैव समर्पित रहूंगा स्वागत करने वालों में अशोक बाजपेई पूर्व महामंत्री सत्येंद्र सिंह चौहान अमरदीप पांडे रविंद्र कोरी सभासद राकेश यादव आशु बाबा आशीष यादव राजेंद्र पोरवाल गंगाराम प्रजापति शरद तिवारी अंकित ठाकुर आदि लोग मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें