गणेश महोत्सव में किसी ने माहौल खराब किया तो ऐसे लोग जेल के सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे अजय ब्रह्म तिवारी
कालपी (जालौन)। बीतीदिन देर शामगणेश चतुर्थी पर्व को सकुशल तरीके से संपादित कराने के उद्देश्य से सीओ की अध्यक्षता एवं प्रभारी निरीक्षक अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पीस कमेटी बैठक आयोजित कर पंडालो की व्यवस्था चुस्त दुरस्त करने के निर्देश दिए
शनिवार की देर शाम कोतवाली कालपी अतिथि गृह में आयोजित पीस कमेटी बैठक में पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल ने गणेश उत्सव मानने वाले संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं की गणेश पर्व पंडालो में सभी व्यवस्थाएं सही से करें जिसमें कोई अनहोनी घटना ना हो सके यदि कोई भी अनहोनी घटना होती है तो संचालक ही जिम्मेदार होंगे प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने मौजूद लोगों से स्पष्ट रूप से कहा की गणेश महोत्सव त्यौहार में किसी भी व्यक्ति ने दखल देने की कोशिश की ऐसे लोगों के सारे मानसूबेमें ध्वस्त कर कानून के तहत जेल की सलाखों में भिजवाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी उन्होंने कहा की पर्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे प्रत्येक पंडालो में पुलिस बल तैनाद का सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार ने आए हुए अधिकारी एवं गणमान्य लोगों का आभार प्रकट कर अभिवादन किया बैठक में मौजूद वरिष्ठ सपा नेता शिवक सिंह यादव उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष नमन अग्रवाल उपाध्यक्ष अमित गुप्ता कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता सभासद सुनील पटवा भाजपा नेता भगवान दास खटीक आदि लोग मौजूद थे फोटो सीओ बैठक में निर्देश देते हुए।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













