पश्चिम बंगाल जीतकर रसूलाबाद पहुंचे सासंद सुब्रत पाठक का जोरदार स्वागत हुआ

 

रसूलाबाद कानपुर देहात। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत और सरकार बनने की खुशी रसूलाबाद की सड़कों पर देखने को मिली। बंगाल विजय के शिल्पकार बनकर लौटे कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक का रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय परिषद सदस्य ब्रजेश त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन जीतू त्रिपाठी ने किया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हाईकमान ने सुब्रत पाठक को हुगली जनपद की पूरी कमान सौंपी थी। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर तूफानी प्रचार किया। नतीजा सामने है। हुगली में 80 प्रतिशत सीटों पर भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की। इस सफलता से कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। रसूलाबाद आगमन पर तीन प्रमुख जगहों पर स्वागत कार्यक्रम हुए। राज ढाबा पर पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर, निर्मला संखवार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि छून्नी दुबे, बब्बन शर्मा और सदस्य जिला पंचायत जनार्दन सिंह ऋषि ने कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया। नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष देवशरण कमल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारी-भरकम फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया। तो वहीं आरपीएस स्कूल में जगदेव कुरील, अमित तिवारी झींझक, संजय चौहान, मानवेंद्र पाल, सत्यप्रकाश कठेरिया, प्रमोद, रोशन, पंकज दुबे, अटल बाजपेई, कुलदीप कुरील, अरविंद कठेरिया और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल यादव समेत तमाम भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत कर बंगाल विजय पर बधाई दी। स्वागत से अभिभूत सुब्रत पाठक ने मंच से कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जीत बूथ के एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत का नतीजा है। संगठन से बढ़कर कुछ नहीं है। कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया कि जिस तरह बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढहाया, उसी जोश के साथ 2027 में यूपी में भी प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएंगे। पूरे कार्यक्रम के दौरान रसूलाबाद जय श्रीराम, भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से गूंजता रहा

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें