ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

 

कालपी (जालौन) स्थानीय मु० गणेशगंज/रामगंज स्थित प्राचीन जगदीश्वर हनुमान जी के मंदिर मे ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।
मंदिर कमेटी के सदस्यों जिसमे प्रमुख रूप से विवेक दीक्षित सभासद गणेश गंज वार्ड, दिलीप सिंह सेंगर, मनोज चतुर्वेदी, मानवेंद्र सिंह चौहान, बाबू सिंह यादव, माधौसिंह यादव, भगवान दास तिवारी, रामदास तिवारी, देवेन्द्र गुप्ता, अतुल बढ़ेरिया, डा. प्रदीप गुप्ता, हृदेश श्रीवास्तव, आशू जादौन, बबलू सिंह चौहान के द्वारा इस भंडारे का सफल आयोजन किया गया वहीं समिति के लोगों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास मे पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को भंडारे का आयोजन अनवरत जारी रहेगा
इस वर्ष ज्येष्ठ मास दो मयी से प्रारंभ होकर पुरुषोत्तम मास के संयोग के कारण 59 दिनो तक रहेगा इस बार कुल आठ बड़े मंगल पड़ रहे हैं जिसमे भक्तों, श्रद्धालुओं को आठ बड़े मंगलों मे हनूमान जी की पूजा अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त होगा ज्येष्ठ मास मे पड़ने वाले मंगलवारों का संबंध हनुमान जी की शक्ति और ऊर्जा से जुड़ा है
ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़ा मंगल भी कहा जाता है बड़े मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है इस दिन पूजन अर्चन करने से भक्तों की समस्त मनोकामनायें पूर्ण होती हैं ।

आर०एन०शुक्ला पत्रकार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें