पुरानी रंजिश में महिला की मौत, रनियां पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कानपुर देहात। थाना रनियां पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम आँट निवासी सतीश कुमार त्रिवेदी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी कमला देवी 14 अप्रैल 2026 की शाम घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही अरविन्द पुत्र ओमप्रकाश ने उनके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कमला देवी को इलाज के लिए कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 25 अप्रैल को उनकी मौत हो गई।
मामले में थाना रनियां में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी अरविन्द को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें