शेखपुर बुलदा में जला ट्रांसफार्मर बदला, एक हफ्ते बाद मिली राहत

विधायक व प्रशासन के हस्तक्षेप से पहुंचा नया ट्रांसफार्मर, शाम 5 बजे बहाल हुई बिजली

कालपी (जालौन) – ग्राम शेखपुर बुलदा (मदारपुर) में बीते एक सप्ताह से जले पड़े 25 केवीए ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से हालात बेहद कठिन हो गए थे और ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था।
बताया गया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद नया ट्रांसफार्मर समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा था, जिससे समस्या लगातार बनी हुई थी। इस पर ग्राम प्रधान पवनदीप निषाद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जेई, उपजिलाधिकारी मनोज कुमार तथा कालपी विधानसभा के विधायक विनोद चतुर्वेदी को स्थिति से अवगत कराया।
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक और उपजिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लिया, जिसके बाद शनिवार शाम करीब 4 बजे गांव में नया ट्रांसफार्मर पहुंचा। ट्रांसफार्मर पहुंचते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और रात में फिर से रोशनी हो सकेगी। ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद शाम करीब 5 बजे गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें