रनियां NH-2 हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, बाल-बाल बचे कॉन्स्टेबल मनोज कुमार

कानपुर देहात के रुनियां क्षेत्र स्थित NH-2 हाईवे पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार कानपुर से झांसी की ओर जा रहे कॉन्स्टेबल मनोज कुमार की कार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (नंबर UP 78 HE 5111) ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नियंत्रण खोने के बाद मनोज कुमार की कार आगे चल रहे एक डंपर से जा भिड़ी। हादसे के समय हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।
गनीमत रही कि इस भीषण दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। कॉन्स्टेबल मनोज कुमार पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस द्वारा सामान्य कराया गया।
✍️ अखिल द्विवेदी, जन संदेश 24

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें