पुलिस ने सटोरिया को दबोचा

कालपी जालौन 
कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के कुशल निर्देशन में रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना सिपाही हनीफ पुलिस बल के साथ नगर में मंगलवार की शाम भ्रमण कर रहे थे वही मुखबिर की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने गणेशगंज निवासी संतु पुत्र कन्हैयालाल निकासा गेट पर खड़े होकर पैन से पर्ची में नंबर लिखकर के सट्टे के खेल को अंजाम दे रहा था तभी पुलिस टीम ने सटोरिया को गिरफ्तार किया साथ में नगद 720 रुपए पैन पर्ची बरामद की उक्त घटना में चौकी प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली कालपी ने अभियुक्त के खिलाफ जुर्म धारा 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना उप निरीक्षक उपेंद्र शुक्ला को जांच सौंपी चौकी प्रभारी के द्वारा सटोरिया गिरफ्तारी पर नगर में जुआ खेलने वालो के बीच हड़कंप मच गया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें