भगवान राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा पर एवं शोभा यात्रा जय श्री राम के नारों से मंदिर स्थल से लेकर नगर में गूंज उठी

कालपी जालौन
कड़ी सुरक्षा के चलते मंदिर में विद्वान पंडितों के द्वारा मौजूद जजमानों ने पूजा अर्चना कर भगवान राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में हजारों भक्तों ने नगर के विभिन्न सड़कों पर शोभा यात्रा निकालकर जय श्री राम के नारे जमकर लगाए।
नगर के मोहल्ला सदर बाजार स्थित शिव महादेव मंदिर में कमेटी के जिम्मेदार लखन द्विवेदी रवीद्र पुरवार आदि टीम की देखरेख में विद्वान पंडित कृष्ण मुरारी शुक्ला टीम के साथ भगवान राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा पर जजमान जनपद हमीरपुर सरीला उप जिला अधिकारी बलराम गुप्ता उनकी पत्नी नेहा गुप्ता जिला क्रीडा अधिकारी डॉ गोपाल द्विवेदी उनकी पत्नी नेहा द्विवेदी आदि आठ जोड़ो को सोमवार से लेकर बुधवार के दिन पूजा अर्चना कराकर भगवान राम दरबार के विराजमान होने की करवाई की गई इसके उपरांत हजारों भक्तों ने शिव मंदिर दरबार से होते हुए काली मंदिर दरबार हाईवे में गणेश मंदिर दरबार होते हुए सड़कों से राम जानकी मंदिर दरबार एवं आनंदी देवी मंदिर दरबार में शोभा यात्रा निकाल कर पांच मंदिरों में पूजा अर्चना हजारों भक्तों की मौजूदगी में जय श्री राम के नारों के तहत शोभा यात्रा मंदिर में समापन किया भाजपा नेता एवं समाजसेवी राजकुमार पतारा वाले संजय सुहाने प्रेम कुमार गुप्ता एवं उद्योग मंडल अध्यक्ष नमन अग्रवाल उपाध्यक्ष अमित गुप्ता समीर धवन आदि लोगों ने पंडाल स्थापित कर शोभा यात्रा पर चल रहे भक्तों का फूल बरसा कर स्वागत किया वहीं पर प्रत्येक भक्त को जलपान कराया तथा जय कारों की ध्वनि से राम दरबार में भगवान राम सीता लक्ष्मण हनुमान समेत मूर्तियो की प्राण प्रतिष्ठा वेद मित्रों के उच्चारण से कराकर भगवान राम दरबार विराजमान किए गए शोभा यात्रा में अतिरिक्त इंस्पेक्टर अवनीश कुमार महमूदपुरा चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना उप निरीक्षक ओंकार सिंह आदि पुलिस बल के साथ चलकर शांति व्यवस्था का जायजा ले रहे थे शोभा यात्रा में चलने वाले भक्तों में विधायक विनोद चतुर्वेदी पालिका अरविंद यादव ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष राजू पाठक लखन द्विवेदी पत्नी सुषमा द्विवेदी गोपाल द्विवेदी श्याम द्विवेदी राम जी द्विवेदी योगेश द्विवेदी राजेंद्र पोरवाल राजा साहू सभासद कपिल शुक्ला अमन द्विवेदी आकाश द्विवेदी झुंनन साहू आदि हजारों लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

भगवान राम दरबार रथ में विराजमान।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें