कालपी जालौन
नगर में बीती रात्रि 75 वर्षीय वृद्ध व्यापारी अचानक तबीयत बिगड़ने पर मृत्यु हो गई मृत्यु की सूचना जैसे ही नगर वासियों को मिली उनके निज निवास पर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट की शव को बाई घाट में परिवार तथा गणमान्य लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया।
बुधवार के दिन मोहल्ला गणेशगंज निवासी गल्ला व्यापारी रूपनारायण मिश्रा वृद्धा अवस्था में कई दिनों से बीमार चल रहे थे उनका मंगलवार की रात निधन हो गया निधन के उपरांत परिवार एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी में निज निवास से शव यात्रा सड़कों में चलती हुई बाईघाट यमुना तट पर पहुंच कर मौजूद पंडित के द्वारा वेद मत्रों के उच्चारण से अंतिम संस्कार किया गया अंशुल मिश्रा ने मुखाग्नि दी शोक संवेदना प्रकट करने वालों में कुंवर छेदा सिंह हरिश्चंद्र दीक्षित शिशु गौतम धीरेंद्र उर्फ बबलू सिह चौहान राकेश पूर्व पप्पू यादव रामदत्त मोनस बॉबी गुप्ता हिमांशु गुप्ता आदि सैकडो लोगों ने अंतिम संस्कार में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना प्रकट की।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












