बीमारी से पीड़ित व्यक्ति ने पेड़ में फांसी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला की समाप्त

 

कुठौंद जालौन। कुठौद थाना क्षेत्र के जालौन औरैया स्टेट हाईवे स्थित ग्राम इटहा के पास सी एन जी पम्प के बगल में एक खेत मेंसूखे शीशम के पेड़ में फांसी का फंदा डालकर फंदे में लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटनाक्रम के अनुसार कस्बा कुठौंद निवासी जगराम राठौर पुत्र प्रीतम राठौर उम्र 64 वर्ष की सूत्रों के हवाले से बताया गया कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी लगभग 3 साल से थी। इसी मानसिकता को लेकर फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जगराम राठौर मजदूरी का कार्य करते थे। उनकी पत्नी का निधन पहले ही हो चुका था।
मृतक के तीन लड़के विनोद उम्र 25 वर्ष ,सोनू 23 वर्ष ,रविंद्र 20 वर्ष, लड़के भी मजदूरी का काम करते हैं। परिवारीजनों के द्वारा बताया गया कि जगराम कल शाम 4:00 बजे से घर से कहीं चले गए घर वालों के फोन करने पर भी फोन नहीं उठाया
भी इनकी जानकारी के लिए रिश्तेदारों से बातभी की उनके यहां भी नहीं गये ।पूरी रात घर वालों ने जगराम की तलाश की तब सुबह 7:00 बजे सीएनजी पंप के पास शीशम के पेड़ पर मृतक को फांसी के फंदे पर लटका देखा तब परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे ।फिर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा पुलिस ने शव का पंचनामा भर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें