धूम धाम से मनाई डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती

 

कानपुर देहात के ग्राम करसा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर हुई।
ग्राम प्रधान करसा, विद्या श्री पति अवध नारायण ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है।
हम सबको उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए
प्रधान ने जोर दिया कि उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और शिक्षा को अपनाने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में ग्राम सभा के सम्मानित लोगों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जन्मदिवस की बधाई दी। इस दौरान लोगों ने उनके विचारों को याद करते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
मौके पर मौजूद संजय द्विवेदी, लालता पासवान, सर्वेश शंखवार, राजन दिवाकर, राम बाबू संखवार, हिमांशु, कन्हैया, सचिन, रामू, छोटू आदि लोग मौजूद रहे ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें