धूम धाम से मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

उन्नाव।
आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जनपद उन्नाव के गेरेरे पूर्वा ग्राम (सनी) में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख संचालक संतोष कुमार ने बताया कि वह पिछले लगभग दस वर्षों से निरंतर इस आयोजन का संचालन करते आ रहे हैं तथा बाबा साहब के आदर्शों को समाज में स्थापित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय रक्षक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित गौरव शास्त्री ने बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है तथा यह व्यक्ति को सम्मान दिलाने और आगे बढ़ने का सशक्त माध्यम है।
इस अवसर पर भारतीय रक्षक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र सक्सेना, राष्ट्रीय महासचिव अमित शुक्ला, राष्ट्रीय संगठन मंत्री उपेंद्र यादव सहित किसान यूनियन अध्यक्ष अनमोल, रंजीत, प्रेम कुमार, अजय कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भी भाग लिया। सभी उपस्थित जनों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलने और समाज में शिक्षा एवं समानता को बढ़ावा देने का सामूहिक संकल्प लिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें