
आज दिनांक 14 अप्रैल को डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई गयी है। पालिकाध्यक्ष पूनम दिवाकर द्वारा सभी सभासदों के साथ प्रातः 10.00 बजे नगर पालिका के बाईपास स्थित अम्बेडकर पार्क में पहुंच कर अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित किये गये। इस मौके पर दलित समाज के लोगो का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि करूणाशंकर दिवाकर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकुल पाण्डेय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक मोनू चक, सह संयोजक सुमित कटियार, मनोज कुमार गोयल टीटू, देवेन्द्र नाथ राही, सचिन सचान, दीनदयाल पाल, सुरेन्द्र द्विवेदी, संदीप कटियार, विपिन श्रीवास्तव, लोकेन्द्र सिंह, देवी सिंह, महेश शर्मा, शनी श्रीवास्तव, सभासद नफीस अहमद, मनोज कुरील, पालिका कर्मचारी अतुल पाण्डेय, जीतेन्द्र कुमार, विकास यादव, मनोज कुमार मिश्रा, धर्मेन्द्र पाल, राकेश कुमार अग्रवाल, सुनील पाल, महेश कुमार सैनी, प्रमोद गुप्ता, सोनू सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।












