सिकंदरा तहसील ने छात्रों को किया पुरस्कृत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मेडल देकर सम्मानित किया

 

कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वारा संचालित न्यु लिटिल फ्लावर स्कूल में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस अवसर पर सिकंदरा तहसीलदार राकेश चंद्रा ने विघालय के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया तहसीलदार चंद्र ने स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को फूलमला पहनाकर और मेंडल देकर सम्मानित किया यह आयोजन बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया था गौ रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने इस दौरान शिक्षा के महत्व जोर दिया उन्होंने कहा कि हर बच्चे का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है मिश्रा ने बताया कि शिक्षा के माध्यम से गरीब परिवारों के बच्चे भी उच्च पदों पर आसीन हो सकतें हैं जिससे समाज का उत्थान होगा शौकत मास्टर ने कहा कि शिक्षा के बिना व्यक्ति अंधकार की ओर अग्रसर होता है वहीं सिलहरा प्रधान रामबली ने शिक्षा को आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया जिसके बिना कुछ भी संभव नहीं है तहसीलदार राकेश चंद्रा ने बच्चों से अपील की कि वे सभी यूनिफॉर्म में स्कूल आए उन्होंने कहा कि इससे सभी बच्चे एक समान दिखेंगे और उनमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं दिखाई देखा इस अवसर पर मुससन खा डारेक्टर अवधेश द्विवेदी प्रधान कुसम लता दीक्षित सहित शिवम श्रषभ शुभम प्रज्वल कैलाश सत्यम रेखा कामिनी करती मिनी अनुष्का उर्मिला लवी और यशी जैसे कई छात्र छात्राओं व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें