राजपुर ब्लाक में दस्तक अभियान शुरू संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

 

राजपुर कानपुर देहात  संचारी रोगों से बचाव के लिए शुक्रवार से राजपुर ब्लाक क्षेत्र में दस्तक अभियान शुरू किया जाएगा इस अभियान को सफल बनाने के लिए गुरुवार को ब्लाक कार्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम और बैठक का आयोजन किया गया बैठक में बीसीपीएम आकाश कुमार ने बताया कि जिले में 1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान पहले से ही चल रहा है अब शुक्रवार से इसी कड़ी में दस्तक अभियान की शुरुआत होगी इस अभियान के तहत आशा और एएनएम कार्यकर्ता घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के तरीके के बारे जागरूक करेगी अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए भी जानकारी दी जाएगी बीसीपीएम ने सफाई कर्मियों को गांवों में नालियों की नियमित सफाई झाड़ियों की कटाई और एंटी लार्वा का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं गोष्ठी में स्वास्थ्य महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर आशा पांडेय ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभियान को प्रभावी ढंग से सफल बनाने के लिए निर्देशित किया इस अवसर पर रजनी शैलजा ,किरन ,मंजू ,लता ,सरिता पाल ,मालती ,सुमन ,मंजू ,प्रेमलता ,रचना ,कल्पना, हुरबानो ममता सहित सभी आशाएं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें