कानपुर देहात के राजपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी में एक ट्रेनी डाक्टर द्वारा एमओआईसी मेडिकल आफिसर इन चार्ज की कुर्सी पर बैठ कर मरीजों का इलाज करते हुए एक तस्वीर वायरल हुईं हैं यह तस्वीर राजपुर पीएचसी की बताईं जा रही है वायरल तस्वीर में दिख रहे ट्रेनी डाक्टर का नाम मनोज सरोफ है डॉक्टर सरोफ पहले भी कई बार चर्चा में रहे हैं पूर्व में उन पर एक मरीज को कुछ मिनट तक वीगो IV cannula न लगा पाने का आरोप लगा था इसी तरह साप काटने के मामले मे भी वह एक महिला मरीज को कई जगह कोशिश के वावजूद बीगो नहीं लगा पाए थे जिससे परिजनों मे आक्रोश था ताजा मामला एमओआईसी की कुर्सी पर बैठ कर मरीजों का इलाज करने में जुडा है यह वायरस तस्वीर दो से तीन पुरानी बताई जा रही है एक जिम्मेदार अधिकारी की कुर्सी पर ट्रेनी डाक्टर का इस तरह से इलाज करना प्रोटोकाल का उल्लघंन माना जा रहा है इस संबंध में राजपुर प्रभारी डॉ सलिल सचान ने बताया कि ट्रेनी डाक्टर मनोज सरोफ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा डॉक्टर सचान ने स्पष्ट किया कि एमओआईसी या उच्च पद के अधिकारी ही बैठ सकते हैं












