कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गजनेर पुलिस ने 4 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों में भानू प्रताप, संजय कुमार, प्रमोद कुमार और अनुराग कुमार शामिल हैं। उनके खिलाफ मु0अ0सं0-78/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए 16 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है, जिनमें से 10 लोगों का थाना रसूलाबाद पुलिस ने चालान किया है।











